शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान

Team HU : शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 264.27 अंक की गिरावट के साथ 85,571.85 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की निफ्टी भी 40.90 अंक फिसलकर 26,175.15 पर बंद हुई। हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं, लेकिन दिन के अंत तक यह तेजी मंदी में बदल गई।

सेंसेक्स और निफ्टी के उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स ने दिन के शुरुआती घंटों में 85,978.25 का नया ऑल टाइम हाई स्तर छुआ, लेकिन दिन समाप्त होते-होते 264 अंक की गिरावट दर्ज करते हुए 85,571.85 पर बंद हुआ। निफ्टी भी दिनभर के कारोबार में 26,277 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन अंत में यह 40.90 अंक गिरकर 26,175.15 पर बंद हुआ।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

इस गिरावट के दौरान कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखी गई। पावरग्रिड का शेयर 3.03% की गिरावट के साथ 354.20 रुपये पर बंद हुआ। ICICI बैंक का शेयर 1.83% की गिरावट के साथ 1306.50 रुपये पर आ गया। भर्ती एयरटेल का शेयर 1.74% और HDFC बैंक का शेयर 1.65% की गिरावट के साथ बंद हुए।

मिडकैप और स्मालकैप शेयरों पर भी असर

मिडकैप सेगमेंट में पेटीएम का शेयर 4.66% गिरकर 672.40 रुपये पर बंद हुआ, जबकि गॉडरेज प्रॉपर्टी का शेयर 3.49% की गिरावट के साथ 3191.30 रुपये पर क्लोज हुआ। पॉलिसी बाजार के शेयर में 3.32% की गिरावट दर्ज की गई और यह 1638.75 रुपये पर बंद हुआ।

स्मालकैप शेयरों में भी गिरावट का असर देखा गया। कंपेन पेंट्स के शेयर में 20% की जोरदार गिरावट आई और यह 46.65 रुपये पर बंद हुआ। JSWHL का शेयर 6.88% गिरकर 8748.50 रुपये पर बंद हुआ, जबकि होम फर्स्ट 6.57% की गिरावट के साथ 1208.40 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार में अस्थिरता के संकेत

शुक्रवार को बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। शुरुआती तेजी के बावजूद, दिन के अंत तक मार्केट में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Comment

You May Like This