भाजपा के 66 में से 35 प्रत्याशी दूसरे दलों से आए; झोला और झंडा पर तंज कसते हुए JMM ने जारी की सूची

Team HU : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषित प्रत्याशियों की सूची पर तीखा हमला किया है। झामुमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 66 में से लगभग 35 प्रत्याशी दूसरे दलों से आए हुए हैं। झामुमो ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता झोला और झंडा उठाते रहे, जबकि दल बदलने वालों को टिकट दिया गया।

झामुमो ने जारी की सूची

झामुमो ने उन नेताओं की सूची भी जारी की, जो अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के प्रत्याशी बने। इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (झाविमो), लोबिन हेंब्रम (झामुमो), परितोष सोरेन (झाविमो), माधव महतो (झाविमो और आजसू), सीता सोरेन (झामुमो), देवेंद्र कुंवर (झाविमो), गंगा नारायण (आजसू व झाविमो), रंधीर सिंह (झाविमो), मनोज यादव (कांग्रेस), रौशन चौधरी (आजसू), प्रदीप प्रसाद (निर्दलीय), और नागेंद्र महतो (झाविमो) जैसे नाम शामिल हैं।

झामुमो के इस हमले ने राज्य की चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, जहां दल बदलने वाले नेताओं को भाजपा द्वारा प्रमुखता दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

You May Like This