EC के निर्देश पर अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए DGP, 1989 बैच के हैं IPS

Team HU : झारखंड में चुनाव आयोग के निर्देश पर 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अजय कुमार सिंह को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटा दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार से तीन नामों की सूची मांगी गई थी। इस सूची में से चुनाव आयोग ने अजय कुमार सिंह को चुना।



यह कदम चुनाव आयोग द्वारा अनुराग गुप्ता पर पिछले चुनावों में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर लिया गया है। अनुराग गुप्ता को हटाने के बाद आयोग ने राज्य सरकार से तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम मांगे थे, जिसमें अजय कुमार सिंह का नाम सबसे ऊपर था।

अजय कुमार सिंह की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग द्वारा यह बदलाव सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न हों।

Leave a Comment

You May Like This