अमित शाह करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, वीर शहीद सिद्धो कान्हू को करेंगे नमन

TeamHU: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। परिवर्तन यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ संथाल परगना प्रमंडल से होगा, जहां अमित शाह भोगनाडीह में वीर शहीद सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गृहमंत्री का कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे दिल्ली से देवघर पहुंचने के बाद वे भोगनाडीह जाएंगे।

12:30 बजे साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और संथाल परगना प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

3:00 बजे गिरिडीह के जमुआ स्थित झारखंडी धाम में शिव दर्शन और पूजा करेंगे।

3:30 बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

परिवर्तन यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम

परिवर्तन यात्रा 200 प्रखंडों से गुजरेगी, 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, और 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसमें 80 स्वागत कार्यक्रम और 65 रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

पलामू प्रमंडल: 21 से 28 सितंबर

हजारीबाग प्रमंडल: 21 से 28 सितंबर

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल: 23 सितंबर से 1 अक्टूबर

संथाल परगना प्रमंडल: 20 से 30 सितंबर

धनबाद प्रमंडल: 20 से 26 सितंबर

कोल्हान प्रमंडल: 23 सितंबर से 2 अक्टूबर

भाजपा का सरकार पर आरोप

परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा हेमंत सोरेन सरकार से पांच साल का हिसाब मांगेगी। दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य की जनसंख्या में असंतुलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खान, खनिज, जमीन के साथ-साथ केंद्र की योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हुआ है।

इस यात्रा के माध्यम से भाजपा राज्य में बदलाव के लिए जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।

Leave a Comment

You May Like This