हजारीबाग को मिली बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया कोचिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

TeamHU/हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग वासियों को रविवार को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर “कोचिंग कॉम्प्लेक्स” का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस परियोजना से रेलवे कोचों की मरम्मत और रखरखाव की सुविधाएं हजारीबाग में उपलब्ध होंगी, जिससे रेलवे की सेवाओं में सुधार आएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां: इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे और भाजपा नेता बटेश्वर मेहता समेत कई प्रमुख लोग मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा, “हजारीबाग के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। वर्षों से लंबित “हजारीबाग कोचिंग कॉम्प्लेक्स” की मांग आज पूरी हो गई है।

विकास की नई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए गुप्ता ने कहा, “अब हजारीबाग के विकास को नई दिशा मिल रही है। हर योजना तेजी से मूर्त रूप ले रही है, और वादे अब हकीकत में बदल रहे हैं।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला सहित कई अन्य गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोचिंग कॉम्प्लेक्स से होंगे बड़े फायदे: हजारीबाग कोचिंग कॉम्प्लेक्स की स्थापना से न केवल क्षेत्र की रेल सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि इससे हजारीबाग और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। इसका फायदा हजारीबाग के नागरिकों के साथ-साथ पूरे राज्य को मिलेगा।

प्रधानमंत्री के इस कदम से हजारीबाग के विकास की रफ्तार को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार और सुविधाओं में वृद्धि होगी।

 

Leave a Comment

You May Like This