झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! लोगों को रहना होगा सावधान

Anil patel/Hu: झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हजारीबाग , रामगढ़, रांची, गुमला, बोकारो, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल हैं। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा भी है।इन जिलों में पिछले 24 घंटे में भी अच्छी बारिश हुई है। रांची में 30 मिमी, रामगढ़ में 25 मिमी, हजारीबाग में 20 मिमी, गुमला में 22 मिमी, बोकारो में 28 मिमी, खूंटी में 24 मिमी, पलामू में 35 मिमी, गढ़वा में 27 मिमी, चतरा में 26 मिमी, कोडरमा में 23 मिमी, लातेहार में 29 मिमी और लोहरदगा में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। सड़कें टूट गई हैं और कई जगह की रेल सेवा भी बाधित हुई है।

किसानों के लिए अच्छी ख़बर है, जुलाई में होगी झमाझम बारिश!

राजधानी रांची में शनिवार को कभी धूप कभी छांव जारी रहा। दोपहर के बाद काले बादल छा गए। रूक-रूक कर झमाझम दर्जे की बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी रांची में दोपहर के बाद बारिश होने कि संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि किसानों को अब बिछड़ा रोप देना चाहिए। जुलाई में खेतों में पानी भरे रहेंगे। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Leave a Comment

You May Like This