झारखंड में जल्द 12 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे

Praveen Sharma/Hu: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 13 जून  को झारखंड मंत्रालय में रांची स्थित फ्लाई ओवर तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय परीक्षण कीए । बैठक में उन्होंने सिरमटोली से मेकान तक बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सितंबर महीने के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश पदाधिकारियों को दी गई  हैं।

चंपई सोरेन की प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतरीन सुझाव है। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में विलंब नही होनी चाहिए।

झारखंड में 12 फ्लाईओवर बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को बहुत मजबूत करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

सरायकेला में दो और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

मुख्यमंत्री के उपस्थिति में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि राज्य के चाईबासा, गिरिडीह, दुमका, डाल्टनगंज एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा।

साथ ही  मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक तथा हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किए जाने का डीपीआर बनाई गई है। विभाग द्वारा इस योजना का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Comment

You May Like This