झारखंड में भीषण ‘लू’, इन 8 जिलों में रहें सावधान

Praveen sharma/Hu: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। खासकर के झारखंड के 5 जिलों में गर्मी आग की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को धूप से  सावधान रहने के लिए बोला गया है।

झारखंड के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

झारखंड के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जमशेदपुर, खरसावां, पलामू ,चतरा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, और लोहरदगा में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों  में पारा 40 के पार जाने की संभावना है। लोगों को सुबह 11 से लेकर दोपहर के 3 बजे तक घर के अंदर रहेने के लिए बोला गया है।

जमशेदपुर में 55 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल

मंगलवार को लू की चपेट में 55 से अधिक मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में 21, परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में 14 व टीएमएच में 22 मरीज पहुंचे है। इसके अलावे बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल, टाटा मोटर्स, ब्रह्मानंद अस्पताल, टिनप्लेट, सहित अन्य अस्पतालों में भी लू की चपेट में आकर मरीज पहुंचे है। जिला सर्विलांस विभाग के मुताबिक, अभी तक 210 मरीज लू के चपेट में आ  चुके हैं।

13 व 14 को एक-दो जिले में बारिश होने की संभावना

13 व 14 जून को शाम के वक्त हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। 15 जून को लू चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 जून से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Comment

You May Like This