Praveen sharma/Hu: गैंगस्टर अमन साहू से जुड़ा अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के खिलाफ झारखंड पुलिस ने रेड नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। सुनील मीणा पिछले दो साल से मलेशिया में रह कर गैंग को संचालित करते आ रहा है। वह अमन साहू गैंग में दूसरा स्थान पर रहता है। साथ ही उसके जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी करीबी संबंध बनाया हुआ है। मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। सुनील मीणा का पासपोर्ट झारखंड पुलिस ने ब्लॉक करवा दिया है। पिछले डेढ़ साल में झारखंड पुलिस ने अमन साहू गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े 33 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था।
मलेशिया के कुआलालमपुर से अमन साहू गैंग को ऑपरेट करने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में शामिल रह चुका है। मलेशिया में ही वह गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क बनाकर आया था। इसके बाद वह लॉरेंस और अमन साहू के इशारे पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम भी दिया है। उसने झारखंड सहित राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है।