छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिट्टीपाड़ा में आज किया जनसभा को संबोधित

Praveen sharma /Hu: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को लिट्टीपाड़ा पहुचकर राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया है। पादरकोला मैदान में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने बोला कि ये सुरवीरों की धरती है। हम छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीट पर जीत हासिल कर रहे है। साथ ही बोले की अभी हमारी पूरी टीम झारखंड में मेहनत कर रही है।

देश को विश्व गुरु सिर्फ नरेंद्र मोदी बना सकते हैं ऐसा उन्होंने कहा

उन्होंने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।  क्योंकि पीएम मोदी चाय बेचने वाले का बेटा हैं। इसलिए गरीबों की सुख-दुख का ख्याल इन्हें मालूम है। प्रधान मंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानते है और पूरे 18 घंटे काम मे लगे रहते है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाया गया और जम्मू कश्मीर से 370 भी हटाया गया है। देश को विश्व गुरु बनाना है और यह काम सिर्फ पीएम मोदी ही कर सकते हैं। कांग्रेस-जेएमएम ने इस राज्य को बहुत लुटा है।

उन्होंने बोला की झारखंड अभी भी छत्तीसगढ़ से पीछे है

  उन्होंने बोला कि झारखंड और छत्तीसगढ़ एक साथ बनाया गया है। दोनों राज्य करीब-करीब एक जैसा ही है। पर विकास की दृष्टि से झारखंड अभी भी छत्तीसगढ़ से बहुत पीछे है। झारखंड राजनीतिक अस्थिरता का एक केंद्र रहा है।  यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री जेल में बंद हैं। कांग्रेस सांसद के घर सैंकड़ों करोड़ रुपया मिला है।साथ ही उन्होंने बोला कि जेएमएम और कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। राजमहल से ताला मरांडी नरेंद्र मोदी जी के उम्मीदवार बने है।  ताला मरांडी को संसद भेजें और जेएमएम और कांग्रेस के लूट से राज्य को बचाए।

 

Leave a Comment

You May Like This