“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम द्वारा एक घंटे का श्रमदान कार्यक्रम संपन्न

हजारीबाग / HU: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत पूज्य महात्मा गांधी को स्वक्षांजलि देने हेतु भारत सरकार की अपील पर नगर निगम हजारीबाग द्वारा कुल 72 चयनित स्थानों विभिन्न संगठनों और जन मानस के भागीदारी से एकदिवसीय एक घंटे का श्रम दान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसमें मुख्य स्थल गांधी मैदान, हजारीबाग झील, कर्जन ग्राउंड और डीवीसी कॉलोनी था।

इस श्रमदान कार्यक्रम अनेक संगठनों की सहभागिता रही, जिससे जनमानस के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाया जा सके। कर्जन मैदान में नगर निगम और बीएसएफ जवान व अन्य संगठनों ने मिलकर श्रम दान अभियान को सफल बनाया । इस क्रम में टैक्सी स्टैंड से कर्जन मैदान तक श्रम दान से सफाई की गई। मटवरी गांधी मैदान में नगर निगम वसुधा कल्याण, अन्नदा कॉलेज, एनएसएस, नेहरू विकास केंद्र, SHG की दीदियां एवम आम जनों ने भाग लिया । गांधी मैदान के किनारे एवम दुकान के परिसर को साफ कर दुकानदारों को डस्टबिन रखने को भी कहा गया।

झील परिसर की सफ़ाई निगम की टीम सीआईएसएफ, ओएसिस स्कूल,स्वच्छता स्वास्थ्य एवम पर्यावरण समिति के द्वारा किया गया। आज का एकदिवसीय श्रम दान कार्यक्रम नगर निगम के प्रशासक के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे, बिपिन कुमार,कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह नगर प्रबंधक राजीव रंजन, महफूज आलम, फरहत अनीसी,आलोक नारायण, निरंजन सिंह प्रधान सहायक की देखरेख में संपन्न की गई।

सीआरपीएफ टीम
नगर निगम हजारीबाग
नगर निगम हजारीबाग एवम अन्य
Oasis School Hazaribagh

Leave a Comment

You May Like This