कलाकारों ने फ़िर जीवंत की सिद्धू कान्हु मुर्मू की यादें, पोट्रेट का हुआ अनावरण

ऐसी कला को हजारीबाग की धरती पर उतारना कल्पनिक।टीम के सदस्यों ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जो कार्य किया, काफी सराहनीय। – पुलिस अधीक्षक, मनोज रतन चौथे।



कलाकारों द्वारा अतुलनीय कला की प्रस्तुति। झारखंड के कलाकार भी कला क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा रहे, काबिले तारीफ़। – हर्ष अजमेरा।




कला में रुचि रखने वाले कलाकार जब केवल यह मानसिकता नहीं रखते कि उन्हें कला के क्षेत्र में केवल अपने स्वार्थ मात्र के लिए आगे बढ़ना है, तो सुमित गुंजन की तरह अपने माटी के लाल की तस्वीर बनाकर कला की प्रदर्शनी कर लोगों में जागरूकता तो फैलाते ही हैं, साथ – ही – साथ अन्य कलाकारों के लिए आदर्श भी बनकर उभरते हैं।

गिरिडीह के युवा कलाकार सुमित गुंजन के द्वारा 26 तारीख से संत कोलंबा कॉलेज के मैदान में सिद्धू कान्हु मुर्मू का पोट्रेट बनाया जा रहा था। हजारीबाग अपडेट्स के चैनल पर आपने वह पूरी वीडियो देखी भी होगी। यह पोट्रेट 12,000 वर्ग फीट में बनाया गया है। जिसमें वेस्ट एवं पैंट का उपयोग किया गया है। इस पोट्रेट को बनाने में कुल 5 से 6 दिन लगे हैं। सुमित गुंजन के साथ कुल 15 लोगों की टीम ने पोट्रेट को हजारीबाग की पावन धरती पर उतारा है।

सिद्धू कान्हु मुर्मू पोट्रेट का अनावरण कार्यक्रम शुक्रवार को संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग के मैदान में आयोजित किया गया। इसमें बतौर अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा,नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा, विकास कुमार, दामिनी जी, बटेश्वर मेहता, धनेश्वर राणा, विकास वाल्मीकि, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सिद्धू कानू मुर्मू के इस पोट्रेट के अनावरण कार्यक्रम ने सबों को भावुक किया। सबों ने इसकी खूब सराहना की।



कलाकार सुमित गुंजन एवं उनके टीम के द्वारा तमाम अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने सिद्धू कान्हु मुर्मू के पोर्ट्रेट का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसके पश्चात तमाम अतिथियों ने भव्य पोट्रेट का अवलोकन किया। सुमित गुंजन सहित तमाम टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर इस नेक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सुमित गुंजन ने क्या कहा, पढ़िए…

मौके पर कलाकार सुमित गुंजन ने तमाम अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा – “वर्ष 2022 में पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था, जो भगवान बिरसा मुंडा का पोर्ट्रेट था। वर्ष 2023 में दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सिद्धू कान्हु मुर्मू का पोट्रेट तैयार किया गया। इसको तैयार करने में कुल 5 से 6 दिन लगे हैं। हजारीबाग वासियों ने हम सभी को काफी स्नेह प्यार और आशीर्वाद दिया है। जिसके लिए हम हृदय की गहराई से उनका आभार प्रकट करते हैं।

सुमित गुंजन की टीम में कौन कौन थे शामिल? आइए जाने सबके नाम…

सुमित गुंजन की टीम में अमन साव,रिया कुमारी, अनुराधा साव, अभिषेक, कुंदन, श्रुति कुमारी, महक कुमारी, सुमित कुमार,गोली साव,शुभम कुमार,सोनू कुमार, प्रीत राज अंबेडकर,पिंटू साव, रुकमणी देवी एवं छोटेलाल शामिल है।

Leave a Comment

You May Like This