दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी को 40 हज़ार घूस लेते किया गया गिरफ़्तार

TeamHU : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी टीम हजारीबाग काफी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बीते दिन हजारीबाग जिले के सदर अंचल से जहां एक तरफ रिश्वत लेते एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। वही आज गुरुवार को पुण: दारू अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी सिमंत दत्त एवं उनके एक सहयोगी को ₹40000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

बताया जाता है कि दारू अंचल क्षेत्र के झुमरा गांव के रहने वाले एक आवेदक पिछले कई दिनों से जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे थे और उनका काम नहीं हो पा रहा था। इसी म्यूटेशन कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी के द्वारा ₹60000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी और 40000 रुपए में म्यूटेशन का कार्य को लेकर बात बन गई।

आवेदक रिश्वत नहीं देना चाह रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग को दी। पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ₹40000 रूपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी एवं उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस गिरफ्तारी को लेकर भ्रष्टाचार में संलिप्त अन्य कर्मचारी एवं सरकारी कार्यालय में हड़कंप देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

You May Like This