झारखंड के गढ़वा में ऑटो और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत,  6 घायल

Anil Patel/Hu: झारखंड के गढ़वा में ऑटो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है। ये लोग प्रवासी मजदूर थे। जो ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। और वहां से गुजरात कमाने के लिए जा रहे थे ।घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया है। और बाद में सदर रेफर कर दिया गया।

घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर

हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के समीप हुआ। पास के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि 10 से 12 लोग गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए ऑटोरिक्शा में सिलियाटोंगर गांव से उंटारी रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे थे, तभी वहां विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गया।

उन्होंने कहा कि घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान राजकुमार भुइयां (53),बिमलेश कुमार कनौजिया (42),
बिकेश भुइयां (20), और राजा कुमार (21) के रूप में की गई है।

Leave a Comment

You May Like This