भाजपा किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन: किसानों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

TeamHU : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूराना समाहरणालय के सामने धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा ने की। इस प्रदर्शन में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता भी शामिल हुईं और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर आवाज उठाई।

धरना के दौरान, भाजपा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधिक वर्षा से फसलों की बर्बादी, सब्जियों की खेती में हुए नुकसान की भरपाई, धान अधिप्राप्ति पर बोनस, रबि सीजन के बीज पर 90% अनुदान, और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने की मांग की। साथ ही श्री अन्न बीज की सुलभता सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।

शेफाली गुप्ता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, विशेष रूप से सब्जी उत्पादकों को। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार किसानों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

इस धरना प्रदर्शन का संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष टोनी जैन सहित कई अन्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

प्रमुख मांगे:

1. सब्जी की फसल में हुए नुकसान की भरपाई।


2. धान अधिप्राप्ति पर बोनस।


3. रबि सीजन के बीज पर 90% अनुदान।


4. श्री अन्न बीज की सुलभता।


5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सुनिश्चित करना।

Leave a Comment

You May Like This