झारखंड में बीजेपी का बड़ा दांव, अन्नपूर्णा-संजय को कैबिनेट में दी गई जगह

Praveen sharma/Hu: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार रविवार को देश की बागडोर संभाल लिया है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाया है। मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में झारखंड के दो भाजपा सांसदों अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ को जगह दिया गया है। अन्नपूर्णा देवी को जहां कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वहीं सजय सेठ राज्य मंत्री बनाया गया हैं। 2019 में चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा को तब कोडरमा सीट से उतरी थी। तब उन्होंने बड़ी जीत हासिल कीया था। मोदी सरकार 2.0 में उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री का पद मिला था। इस बार दोबारा कोडरमा सीट से उन्हें उतारा गया था।

इस बार उन्होंने राज्य में सबसे ज्यादा 3,77,014 वोट से जीत हासिल कीया है। चुनाव में उन्होंने बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह की कड़ी शिकस्त दीया है। इस बार मोदी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है। झारखंड भाजपा में अन्नपूर्णा का कद बड़ा कर यादव समाज को साधने की कोशिश किया गया है। वहीं संजय सेठ को मंत्रिमंडल में लाकर भी बड़े तबके को जोड़ने की कोशिश किया गया है।

भाजपा ने साधा अन्नपूर्णा-संजय के बहाने ओबीसी को

मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में झारखंड अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ को शामिल कर भाजपा ने ओबीसी वोटरों को साधने का काम किया है। अन्नपूर्णा देवी जहां यादव समाज से आती हैं, वहीं संजय सेठ वैश्य समाज से ताल्लुक रखता हैं। झारखंड भाजपा में अन्नपूर्णा का कद बड़ा कर यादव समाज को साधने की कोशिश किया गया है। झारखंड में राजद के कमजोर पड़ने के बाद तकरीबन आठ से दस प्रतिशत आबादी वाले यादव समाज को साथ जोड़ने की नियत से ही पहली बार 2019 में अन्नपूर्णा को मंत्री बना दिया गया था। झारखंड में भाजपा वैश्य वोट बैंक को भी साधने का काम किया है। वैश्य समाज से पहली बार रांची सांसद संजय सेठ को मंत्रिमंडल में जगह दिया गया है। झारखंड के आठ भाजपा सांसदों में तीन वैश्य समाज से विलोंग करते हैं। ऐसे में संजय सेठ को मंत्रिमंडल में लाकर इस समाज को जोड़े रखने की कोशिश भाजपा ने किया है।

 

 

Leave a Comment

You May Like This