केरेडारी में बाइक सवार दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी की मौत, पति घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साप्ताहिक बाजार के पास अज्ञात अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, रामगढ़ से लौट रहे थे दोनों

झारखंड के केरेडारी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना पताल स्थित कोल स्टेशन के समीप खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की।

इस हमले में मंजू देवी को कनपटी में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि विकास प्रजापति के बाएं हाथ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

हजारीबाग में खौफनाक वारदात: पौता जंगल से 3 शव बरामद, 5 दिन से लापता बहनों और भाई की हत्या!हजारीबाग के पौता जंगल से 23 अप्रैल से लापता तीन भाई-बहन मृत अवस्था में मिले, 50 हजार रुपये की माँगी गई थी फिरौती, शादी से पहले घर में मातम

हजारीबाग में खौफनाक वारदात: पौता जंगल से 3 शव बरामद, 5 दिन से लापता बहनों और भाई की हत्या!हजारीबाग के पौता जंगल से 23 अप्रैल से लापता तीन भाई-बहन मृत अवस्था में मिले, 50 हजार रुपये की माँगी गई थी फिरौती, शादी से पहले घर में मातम