हजारीबाग में भाजपा महिला मोर्चा ने कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Team HU: भाजपा महिला मोर्चा ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या की घटना के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च छठ तालाब स्थित चंद्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर झंडा चौक पर समाप्त हुआ।

इस मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की और पीड़िता के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेनूका साहू, रानी शुक्ला, मनोरमा राणा, इंदू के साथ-साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मिकी, रवि कुमार, शंभू मेहता, ऋषभ ज्योति, विकास हरि, नवीन पांडे, रोहित पांडे, मनीष कुमार, आशीष कुमार सिंह, मुकेश गुप्ता, दिनेश सीआर पासवान, मोनू गुप्ता, अजीत गुप्ता, रंजीत राम, रोहित राम, मनीष कुमार राम, मनोज कुमार, और मनोज राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह मार्च इस बात का प्रतीक था कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति समाज अब और चुप नहीं बैठेगा और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करता रहेगा।

Leave a Comment

You May Like This