संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री का पदभार किया ग्रहण, क्या होती हैं जिम्मेदारियां

Praveen sharma/Hu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार किया गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय अभी भी बरकरार हैं। वहीं रांची के सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री का पदभार दिया गया है। वह राजनाथ सिंह के डिप्टी के रूप में अपना कार्यभार संभालने वाले हैं। संजय सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात किया। राजनाथ सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दिया है।

रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी क्या होती है

केन्द्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय के प्रमुख पद होते हैं। रक्षा मंत्रालय का मुख्य कार्य रक्षा और सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर सरकार के नीति-निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें लागू करने के लिए सेना मुख्यालयों, अंतर-सेवा संगठनों, उत्पादन स्थापनाओं तथा अनुसंधान एवं विकास संगठनों को सूचित करने का काम है। वहीं रक्षा राज्य मंत्री रक्षा मंत्री द्वारा लिए जाने वाले फैसले में सहयोग किया करते हैं। भारत में यह त्रीस्तरीय मंत्रीमंडल में प्रधानमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री के बाद तीसरे स्तर का मंत्री पद है। राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेवारी में भी रक्षा राज्य मंत्री महत्वपूर्ण भूमिका नुभाने का काम हैं। साथ ही रक्षा और सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर सरकार के नीति-निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें लागू करने के लिए सेना मुख्यालयों, अंतर-सेवा संगठनों, उत्पादन स्थापनाओं तथा अनुसंधान एवं विकास संगठनों को सूचित करने की भी जिम्मेदारी रक्षा राज्य मंत्री के ऊपर होती है।

 

Leave a Comment

You May Like This