रांची के एक्स्ट्रीम बार में घुसकर डीजे वाले की हत्या की गई, हत्या की जांच में जुड़ी पुलिस

Praveen sharma/ Hu: रांची में  एक्स्ट्रीम बार में घुसकर पश्चिम बंगाल के निवाशी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक इस बार में डीजे बजाने का काम किया करता था। उसकी पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुआ है।

रांची के एक्स्ट्रीम बार में चलाई गई गोली

घटना 26 मई देर रात को एक्स्ट्रीम बार में घटी है। पुलिस को रात में करीब 1 बजे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। चुटिया थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स मे पहुंचाया गया, वहीं  जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

संदीप प्रमाणिक की छाती में मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे थे। बार के स्टाफ से किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इन युवकों में से एक युवक ने बार में डीजे  बजाने वाले युवक को गोली मार दीया। गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी है। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से भाग निकले।

27 मई की सुबह बार पहुंचे एसएसपी और सिटी के डीएसपी

देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी पहुंचे है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच करने मे जुड़ गए हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ किया जा रहा है।

Leave a Comment

You May Like This