Praveen sharma/Hu: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलवाया है। विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुए समारोह में उन्होंने कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण करवाया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल रहे थे। कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि झारखंड के लोगों का आशीर्वाद पूरी तरह मिला है। समय कम है। इसी के भीतर जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह मै निभाने के लिए तैयार हूँ। हेमंत सोरेन बहुत अच्छा काम किए थे। अब जो बाकी काम है, उसको मुझे पूरा करने का अवसर मिला है। समय बहुत कम है। पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर आगे काम पूरी करूंगी।
कल्पना सोरेन को बड़ा पद मिल सकता है
उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में कल्पना सोरेन को बड़ा पद दिए जाने की तैयारी किया जा रहा है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाने की संभावना है। महज तीन माह के अंदर कल्पना सोरेन ने खुद को राज्य की राजनीति में स्थापित करने में कामयाबी हाशिल किया है।
कल्पना सोरेन लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक बनकर उभरीं है। लोकसभा चुनाव में झामुमो के पक्ष में बेहतर परिणाम सामने आया है। पार्टी के सांसदों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गया है।
इसके अलावा सहयोगी कांग्रेस के भी दो सांसद निर्वाचित किए गए हैं। कल्पना सोरेन ने पूरे राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। एक मायने में उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से पैदा हुई शून्यता को भरने में सफलता हाशिल की है।
यह भी अटकलें लगाई गई है कि कल्पना सोरेन आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का पद ले सकती हैं। कल्पना सोरेन ने इससे संबंधित सवालों का पूर्व में ही जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि वह संगठन के आदेश के अनुसार कार्य कर रहीं हैं। संगठन के आदेश पर वह आगे भी काम करेंगी।