Praveen sharma/Hu: झारखंड के पलामू का तापमान लगातार कहेर ढा रही है। आज 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, 16 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक तापमान रहा है। वहीं, 24 घंटे के अंदर में प्रचंड गर्मी की वजह से लू लगने पर 15 लोगों की मौत हो गई है। जिसमे जमशेदपुर में 9, पलामू में 4 और गिरिडीह-बोकारो में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों में तेज बारिश और हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, सरायकेला खरसांवा, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, देवघर, रामगढ़ और धनबाद जैसे जिले शामिल हैं। आज सुबह देवघर में तेज बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। दो जून को राज्य के उत्तर-पुर्वी भाग में गर्जन के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा होने वाली है।
पलामू और गढ़वा में पारा 47 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटे में देर रात मे धनबाद सहित राज्य के कुछ जगहों में तेज बारिश हुई है। कोल्हान और संथाल के कुछ इलाकों में बारिशहोने की सूचना दर्ज किया गया है। झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 47.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया है।
वहीं पलामू और गढ़वा में तापमान 47 डिग्री से पार दर्ज किया गया है। डाल्टनगंज में बुधवार को 46 साल का रिकॉर्ड तोडा गया है।
24 घंटे के अंदर 15 लोगों की मौतें
जमशेदपुर में 45 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। लू लगने से मौत की पुष्टि करण हुई है। सिदगोड़ा में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। परसुडीह में एक ऑटो चालक की मौत लू लगने से हो गई है।
मकदमपुर में 70 साल के दशरथ कुजूर का शव बरामद किया गया है। आदित्यपुर में व्यक्ति की लाश मिली है। गम्हरिया में किसान लाल मोहन महतो की मौत हो हो गया है। क्रॉस कंपनी के गार्ड और प्लांट 1 और 4 के दो मजदूरों का गर्मी की वजह से मौत हो गया है।
वहीं, पलामू में कानपुर के स्क्रैप कारोबारी अनिल अवस्थी की डालटनगंज स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पाटन के मुनेश्वर भुईया, हमीदगंज के विकास और एक महिला का भी मौत हो गया है। बोकारो के फुसरो और गिरिडीह में ट्रक चालक की मौत लू लगने से मौत हो गया है।