उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की गई विशेष प्रस्तुति
जय श्रीराम के जयकारों के जयकारों से गूंजा शहर।
ऐसी कार्यक्रमों से शहर में भक्ति भाव का माहौल जागृत होता है : हर्ष अजमेरा
TeamHu/हजारीबाग : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग राममय हो चुका है तो वहीं सनराइज ग्रुप के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सनराइज ग्रुप में इस भव्य शोभायात्रा का नाम झंडा शोभा यात्रा दिया है। शोभा यात्रा में उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की विशेष प्रस्तुति रही जिसमें करीब 10 से भी अधिक लोगो ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहर को राममय किया है।
शोभायात्रा में सर्वप्रथम आगे आगे नारी शक्ति की अवतार पांच महिलाएं पैदल चलती नजर आई ठीक उसके घोड़े पर सवार झांसी की रानी की अवतार पर शहर की बेटियां नजर आई। इसके पीछे बुलेट पर सवार नारी शक्ति नजर आई। जिसके पीछे कई महिलाएं एवं पुरुष हाथों में झंडा लिए कदम से कदम आगे बढ़ते हुए और शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे थे। जिसके पीछे राम परिवार का एक अद्भुत झांकी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा था।
भव्य शोभायात्रा में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, मुन्ना सिंह,आनंद देव,करण जायसवाल, त्रिलोक मुनका,मनोज गोयल,राकेश गुप्ता सहित कई लोग सम्मिलित हुए। मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा कि रामनवमी का पावन अवसर चल रहा है साथ ही छठ मैया का भी महापर्व भी है ऐसे मौके पर हजारीबाग शहर वासियों को मेरी शुभकामनाएं है कि अपना शहर सुख शांति समृद्धि का प्रतीक हमेशा बना रहे। और अमन चैन के साथ हम सारे लोग इस त्यौहार को ऐतिहासिक मनाए यही मेरी शुभकामनाएं है। साथ ही कहा की ऐसी कार्यक्रमों से शहर में भक्ति भाव का माहौल जागृत होता है।