नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का जताया आभार, नवीन दायित्व प्रति सदैव खरा उतरने का लिया संकल्प
Team/HU : विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की तीन दिवसीय बैठक देवघर में संपन्न हुई। जिसमें हजारीबाग जिले की नवीन दायित्व की घोषणा की गई। हजारीबाग जिले के विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, सहमंत्री मनोज कुमार मेहता, प्रचार प्रसार प्रमुख राजीव रंजन सिंह, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, विशेष संपर्क प्रमुख नरेंद्र कुमार, सेवा प्रमुख उदय कुमार, मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख रवि पाण्डेय, मातृशक्ति प्रमुख नील देवी, जिला सह सयोंजक अजय कुमार मेहता, निधि प्रकोष्ठ सह प्रमुख संदीप पांडे, सह सेवक प्रमुख वरूण कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा, आशीष कुमार, सौरव कुमार सिन्हा एवं सुशांत सोनी को नियुक्त किया गया। मौके पर उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का नवीन दायित्व के प्रति आभार जताया। साथ ही नवीन दायित्व के सदैव खरा उतरने का संकल्प लिया। उक्त जनकारी जिला मंत्री अरविंद मेहता ने दिया।
