
Team/HU : हजारीबाग जिला तैलिक समाज का होली मिलन समारोह शनिवार को धूम धाम से दीपूगढ़ा में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात तैलिक समाज के जनक नायक बाबा और दानवीर भामाशाह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व मंच संचालन महासचिव नारायण साव और कोषाध्यक्ष अजय साव ने किया। माल्यार्पण के पश्चात सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महिलाएं भी होली के इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली और एक दूसरे को गुलाल लगाया। गुलाल खेलते खेलते सभी महिला पुरुष ने होली के गीत संजीत का भी लुप्त उठाया।
रंगा रंग कार्यक्रम से लोगो का मन मोहा
हजारीबाग के प्रसिद्ध कलाकारो ने अपने प्रतिभा से सभी लोगो का मन मोहा। कलाकार गायक कारण पांडेय, डायरेक्टर हंस राज लोहरा, गायक सुधीर पांडेय ने एक से एक होली की गीतो से समाज के लोगो का मन मोहा। गाना सुनते ही समाज के सभी लोग झूम उठे। एक दूसरे का हाथ पकड़कर नृत्य किया और भोजपुरी, बॉलीवुड और नागपुरी के गानों पर खूब थिरकते हुए नजर आए।

अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
तैलिक समाज के सभी जिला और प्रखंड के पदाधिकारियों को अध्यक्ष की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ विभिन्न समाज से उपस्थित गणमान्य लोगों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

पुआ पकवानों का उठाया लुप्त
समाज के सभी लोग होली मिलन समारोह मानने के पश्चात पुआ पकवानों का भी लुप्त उठाया। सभी प्रखंडों से आए पुरुष महिला बच्चे ने मालपुआ, बर्रा, कचरी, धूसका का मजा चटनी और सॉस के लिया। पकवानों के बाद सभी ने भोजन के पश्चात अपने अपने घर की ओर चल पड़े ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महासचिव नारायण साव, कोषाध्यक्ष अजय साव, उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, नारायण साव, जिला सचिव रघुनंदन साव, अशोक साव, जिला संगरक्ष बिहारी प्रसाद, मीडिया प्रभारी हेमराज साव, महिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, महिला महासचिव रेखा कुमारी, महिला नगर अध्यक्ष शीला साहू, महिला संगरक्ष शीला देवी, युवा अध्यक्ष उदय साव, युवा महासचिव रामकिशोर सावंत, दशरथ साव, दिलीप साव, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष मानकी साव, कटकमदाग अध्यक्ष कमल साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, पूर्व जीप सदस्य प्रियंका कुमारी, सीताराम साहू, प्रकाश साव, शकलदेव साहू, शंकर साव, चंद्रिका साहू, नंदलाल साव, मदन साहू, राम कुमार साव, दारू अध्यक्ष मानकी साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।