झारखंड महिला एशियन चैंपियंस की ट्रॉफी 19 को पहुंचेगी हजारीबाग, सभी उत्साहित

झारखंड के खिलाड़ियों के लिए गर्व का बात है – हर्ष अजमेरा

HU/ हजारीबाग : झारखंड महिला एशियन चैंपियंस का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती रांची में 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक किया जा रहा है जिसमें देश तथा विदेश से अनेकों खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। कार्यक्रम से पूर्व ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया। ट्रॉफी टूर का शुभारंभ 13 अक्टूबर को रांची से किया गया जिसके बाद विभिन्न जिले का भ्रमण कराया जा रहा है। 19 अक्टूबर को हजारीबाग की पावन धरती पर आगमन होगा जिसकी तैयारी को लेकर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और खेल प्रेमी अति उत्साह में नजर आ रहे हैं।

सोमवार को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचीव कुलेश्वर गोप, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मन्सुर आलम, जिला ओलम्पीक सचीव चन्देश्वर दास, कुन्दन कुजूर, रवि कुमार, संदीप खलखो, जितनन्दन महतो, मोनिका कुमारी,पल्लवी कच्छप सहित कई लोगों ने उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रांची में आयोजित चैंपियनशिप की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्हें बताया गया की 19 तारीख को हजारीबाग में ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा।

✓ सोमवार को हजारीबाग हॉकी एसोसिएशन संघ का हुआ विस्तार

हजारीबाग हॉकी एसोसिएशन संघ का विस्तार किया गया जिसमें झारखण्ड हाँकी के महासचिव विजय शंकर सिंह की उपस्थिति में गठन किया गया।जिसमे अध्यक्ष धरमेन्द्र कुमार सिंह, सचिव कोलेश्वर गोप, कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार, उपाध्यक्ष मंसूर आलम, मुकेश शर्मा को हजारीबाग हॉकी एसोसिएशन का पदाधिकारी बनाया गया है।

मौके पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेर ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों के लिए गर्व का बात है। यह चैंपियनशिप रांची में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। 19 तारीख को हजारीबाग में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही सोमवार को हजारीबाग हॉकी एसोसिएशन संघ का हुए गठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

You May Like This