झारखंड सरकार द्वारा 75000 हजार का चेक देकर 5 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
12 नवंबर, दिन गुरुवार को झारखंड सरकार द्वारा 15 विभिन्न खेल के 225 खिलाड़ियों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया, जिसमें हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के 5 ताइक्वांडो खिलाड़ी को सम्मान दिया गया। इनमें 39वी- जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश और 36वी नेशनल कैडेट नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप कोटा राजस्थान में झारखंड हजारीबाग के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मान राशि देकर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन एवं पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने 75000 हजार रुपए का सम्मान राशि खिलाड़ियों को दिए, जिससे खिलाड़ियों में खेल के प्रति आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई। अब ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयारी करेंगे।
✓ आइए जानें हजारीबाग के 5 खिलाड़ियों के नाम और पता:-
सम्मान राशि मिलने में हजारीबाग जिले के गदोखर से आलोक रंजन, पिता शिवकुमार दास, राजा बंगला इंद्रपुरी चौक से विश्वजीत राज सिंह, पिता विजय कुमार सिंह, कुम्हार टोली परनाला से संतोष कुमार प्रजापति के पुत्र सिद्धार्थ राज, नूरा से सचिन कुमार के पुत्र उदित किशोर और अन्नदा चौक से राजीव नयन की पुत्री सलोनी नयन शर्मा को झारखंड के मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री के द्वारा 75000 का सम्मान राशि प्रदान किया गया।
इन खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं हजारीबाग जिले के तमाम खेल संघ के महासचिव अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय , उपाध्याय अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अंकित राय , सचिव हेमंत कुमार, सहसचिव चंदन राणा, रोशन गुप्ता, रोशन चौहान, वीपेंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, संघ के सदस्य निरंजन यादव, सौरभ सुमन, अंकित कुमार एवं जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।